29 Mar 2024, 18:37:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दरभंगा से आठ नवंबर से शुरू होगी उड़ान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2020 7:22PM | Updated Date: Sep 21 2020 7:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार के दरभंगा हवाई अड्डे से आगामी आठ नवंबर से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ानें शुरू होंगी। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट इन मार्गों पर उड़ान शुरू करेगी। टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत एयरलाइंस को इन मार्गों का आवंटन किया गया था। 
 
स्पाइसजेट ने आज बताया कि सभी मार्गों पर एक तरफ का आमंत्रण किराया 3,799 रुपये से शुरू होगा जिसमें सभी कर एवं शुल्क शामिल होंगे। दरभंगा एयरलाइन के नेटवर्क में शामिल होने वाला 55वाँ घरेलू गंतव्य है। इन मार्गों पर बोइंग 737-800 विमानों का परिचालन किया जायेगा। 
दरभंगा बिहार का पांचवा सबसे बड़ा शहर है और मिथलांचल क्षेत्र का केंद्र है। यहाँ से उड़ान शुरू होने से मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, चंपारण, सहरसा और पूर्णिया जिलों के लोगों को भी लाभ होगा जिन्हें अभी हवाई यात्रा के लिए पटना जाना पड़ता है। यहाँ से नेपाल के लिए भी कनेक्टिविटी आसान होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »