18 Apr 2024, 23:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टिक टॉक को नहीं खरीदेगी माइक्रोसॉफ्ट, बोली खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 1:16PM | Updated Date: Sep 14 2020 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि चीनी शार्ट वीडियो ऐप टिक टॉक को खरीदने के लिए प्रवर्तक कंपनी बाइट डांस ने उसकी बोली खारिज कर दी है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक बयान में उसकी बोली खारिज किए जाने की जानकारी देते हुए कहा है कि बाइट डांस ने कहा है कि वह अपना अमेरिकी परिचालन माइक्रोसॉफ्ट को नहीं बेचेगी। पिछले महीने माइक्रोसॉफ्ट ने जारी बयान में कहा था कि वह टिक टॉक का अमेरिका, कनाडा और न्यूजीलैंड का कारोबार खरीदने का इच्छुक है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में चीनी ऐप प्रतिबंधित होने के कगार पर है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बाइट डांस से टिक टॉक का अमेरिकी कारोबार बेचने के लिए 100 दिन का समय दे रखा है। ऐसी रिपोर्ट है कि अब टिक टॉक को अमेरिकी कंपनी ओरकल अमेरिकी कारोबार खरीद सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »