25 Apr 2024, 18:31:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी के भाव टूटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2020 3:39PM | Updated Date: Sep 9 2020 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विदेशों में पीली धातु पर दबाव के बीच घरेलू स्तर पर आज सोना करीब ढाई सौ रुपये और चाँदी लगभग सात सौ रुपये लुढ़क गई। मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज  (एमसीएक्स) में सोना वायदा 233 रुपये यानी 0.45 प्रतिशत टूटकर 51,120 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोना मिनी 0.47 प्रतिशत की नरमी के साथ 51,189 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। चाँदी वायदा भी 694 रुपये यानी 1.01 प्रतिशत लुढ़ककर 67,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।
 
चाँदी मिनी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67,797 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से विदेशों में पीली धातु में नरमी देखी गई। सोना हाजिर एक डॉलर टूटकर 1,930 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। चाँदी हाजिर भी 0.08 डॉलर की गिरावट में 26.66 डॉलर प्रति औंस पर रही। हालाँकि दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 5.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1,938.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »