29 Mar 2024, 13:48:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब मर्दो के लिए भी मार्केट में आई स्पेशल बिकिनी, ऑनलाइन बिक्री शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2020 12:28AM | Updated Date: Sep 1 2020 12:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आदमी भी अब बिकिनी पहन सकेंगे। इसके लिए एक कंपनी ने ऐसा ही प्रोडक्ट लॉन्च किया है। इसकी दुनिया भर में चर्चा होनी शुरू हो गई है। इस प्रोडक्ट का नाम है ब्रोकिनी। ये पुरुषों के लिए बनाई गई वन शोल्डर बिकिनी टाइप ड्रेस है। टोरंटो, कनाडा के दो लड़कों ने इसे लॉन्च किया है। कंपनी ने सोशल मीडिया और वेबसाइट पर इसकी कीमत 45 डॉलर बताई है।

पुरुषों के लिए बीचवेयर की ये फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई है जो वायरल हो रही है। यह पुरुषों के लिए बिकिनी है ये भले ही दिखने में स्टाइलिश है पर इसे पहनने के बाद आपको जरूर ‘शर्म व निराशा’ हाथ लगेगी। इसे सिंगल लॉन्ग शोल्डर स्ट्रैप में तैयार किया गया और इसके निचले हिस्से में अंडरवेयर का आकार दिया गया है। ये अभी दो प्रिंट में मार्केट में आया है पहला ब्रोमिंगो और दूसरा फाइनएप्पल। वेबसाइट पर इसकी तस्वीर जारी की गई है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »