26 Apr 2024, 00:20:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विस्तारा ने लंबी दूरी की उड़ान में किया पदार्पण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2020 3:13PM | Updated Date: Aug 28 2020 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा ने लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान के क्षेत्र में पदार्पण करते हुए शुक्रवार को दिल्ली और लंदन के बीच पहली उड़ान शुरू की। एयरलाइन ने बताया कि पहली उड़ान सुबह 2.15 बजे दिल्ली के इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और स्थानीय समयानुसार, सुबह 6.55 बजे लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतरी। भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय समझौतों के तहत इन उड़ानों की अनुमति दी गई है।
 
यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध होंगी। यह उड़ान 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी। कंपनी इस मार्ग पर बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान का परिचालन कर रही है। विस्तारा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लेस्ली थंग ने कहा कि हालाँकि यह नियमित उड़ान नहीं है, लेकिन हम लंबी दूरी की उड़ान शुरू कर उत्साहित हैं। कई मायनों में यह अंतरराष्ट्रीय विमानन पटल पर हमारे विकास के नये युग की शुरुआत है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »