25 Apr 2024, 02:03:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों पर कोरोना की मार, सभी की कटेगी सैलरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2020 12:07PM | Updated Date: Aug 19 2020 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो पैसों की भारी कमी से जूझ रही है। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन ने दिल्ली मेट्रो की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। जिसके बाद दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती करने का फैसला किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया है।
 
कोरोना वायरस महामारी को रोकने के तहत मेट्रो सेवाओं के परिचालन बंद होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने अब कर्मचारियों के भत्ते और लाभों में 50 फीसदी तक कमी करने का फैसला लिया है। मंगलवार को दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्धारा आंतरिक आदेश से जानकारी मिली है। आदेश में यह निर्णय लिया गया कि लाभ और भत्तों में अगस्त, 2020 से 50 फीसदी तक की कटौती अगले आदेश तक के लिए की जाएगी। डीएमआरसी में करीब 14,500 कर्मचारी हैं, जिनके ऊपर यह गाज गिरी है। 
 
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल निगम को देश में 22 मार्च को कोरोना की वजह से सेवाओं पर रोक लगाने के बाद अब तक लगभग 1,300 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। DMRC की ओर से कर्मचारियों को जारी आंतरिक आदेश के अनुसार यह कदम मेट्रो सेवाओं का परिचालन नहीं होने की वजह से पैदा हुई गंभीर वित्तीय स्थिति के मद्देनजर उठाया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »