29 Mar 2024, 04:46:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बुरी तरह से कर्ज में डूबे अनिल अंबानी को एक और झटका, पुराने ऑफिस...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2020 12:43AM | Updated Date: Aug 17 2020 12:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी बुरी तरह से कर्ज में डूबे हुए हैं। लेकिन बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि अनिल अंबानी अपने कर्ज को चुका नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि अब उन्हें एक के बाद एक झटके लग रहे हैं।

अनिल अंबानी यस बैंक से लिए कर्ज को चुकाने में असमर्थ रहे हैं। यही कारण है कि अब उन्हें अपने पुराने ऑफिस में शिफ्ट होना पड़ा है। कुछ दिनों पहले यस बैंक ने बड़ी करार्रवाई करते हुए अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के सांताक्रूज मुख्यालय को कब्जे में लिया था।

अनिल अंबानी के इस मुख्यालय को कब्जे में लेने के पीछे कारण यस बैंक का 2,892 करोड़ रुपए का कर्जा बकाया है। जिसे वो चुकाने में असमर्थ रहे हैं। अब अनिल अंबानी ने अपना सारा जरूरी सामान दक्षिण मुंबई के बेलार्ड एस्टेट में स्थित रिलायंस सेंटर में शिफ्ट कर रहे है। यह दफ्तर 6,000 स्क्वेयर फीट में है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »