16 Apr 2024, 13:10:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार 538.19 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2020 11:55AM | Updated Date: Aug 16 2020 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। स्वर्ण भंडार में बड़ी वृद्धि के दम पर 07 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.62 अरब डॉलर बढ़कर 538.19 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सातवें सप्ताह बढ़ा है। रिजर्व बैंक ने 07 अगस्त को समाप्त सप्ताह में सोने की बड़े पैमाने पर खरीद की। केंद्रीय बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 2.16 अरब डॉलर बढ़कर 39.79 अरब डॉलर पर पहुँच गया।
 
इसी अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.46 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 492.29 अरब डॉलर हो गई जो देश के विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक है। आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 70 लाख डॉलर घटकर 4.63 अरब डॉलर रह गया जबकि विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर बढ़कर 1.48 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इससे पहले 31 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 11.94 अरब डॉलर की भारी वृद्धि के साथ 534.57 अरब डॉलर हो गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »