29 Mar 2024, 19:46:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हरियाणा में ‘हरित‘ ब्रांड के खुलेंगे 2000 रिटेल स्टोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2020 2:10PM | Updated Date: Jul 31 2020 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने वर्तमान दौर में बाजार प्रवृत्ति के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रदेश में ‘रिटेल एक्सपेंशन प्लान-2020’ लॉच करने तथा इसके सार्वजनिक उपक्रम हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ‘हरित’ ब्रांड के लगभग 2,000 नए रिटेल आउटलेट खोलने का निर्णय लिया है। निगम के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये कि प्रस्तावित रिटेल आउटलेट्स में राज्य की प्रमुख एजेंसियों जैसे वीटा और हैफेड आदि के उत्पादों के अलावा, अग्रणी बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के अन्य तेजी से बिकने वाले उत्पाद (एफएमसीजी) उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे।
 
इन आउटलेट्स के माध्यम से उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करना राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य है। प्रवक्ता के अनुसार इस परियोजना को बढ़ावा देने के लिए ‘हरित’ ब्रांड के ‘लोगो’ का नया डिजाइन तैयार करने का भी निर्णय लिया गया है। इस उद्देश्य हेतु राज्य में एक ओपन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश का कोई भी व्यक्ति भाग ले सकता है। प्रतिभागी छह अगस्त, 2020 तक अपने डिजाइन को कॉन्सेप्ट नोट के साथ ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। विजेता का चयन मूल्यांकन और संचालन समिति द्वारा किया जाएगा। विजेता को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार और मान्यता पत्र दिया जाएगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »