19 Apr 2024, 13:40:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

संकट के बीच खुशखबरी - 8 रूपए सस्‍ता हुआ डीजल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2020 1:40PM | Updated Date: Jul 30 2020 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को राजधानी में डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) 30 से घटाकर 16.75 प्रतिशत करने की घोषणा की जिससे इस ईंधन के दाम 8.36 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य मत्रिमंडल की बैठक में लिए इस फैसले की घोषणा की। 
 
केजरीवाल ने कहा दिल्ली में डीजल पर वैट 30 प्रतिशत से घटाकर 16.75 प्रतिशत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से दिल्ली में डीजल का दाम 82 रुपए से 8.36 रुपए कम होकर 73.64 रुपए प्रति लीटर रह जाएगा। पड़ोसी राज्यों की तुलना में दिल्ली में वैट अधिक होने से डीजल काफी मंहगा था। ट्रांसपोर्टर डीजल पर वैट कम करने की लगातार मांग कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »