29 Mar 2024, 17:00:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्वदेशी सोशल मीडिया नेटवर्क गोलबोल से जुड़े 10 लाख यूजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2020 4:21PM | Updated Date: Jul 23 2020 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीनी के सोशल मीडिया ऐप को देश में प्रतिबंधित किये जाने के बाद से स्वदेशी प्लेटफॉर्मों के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है और इसी क्रम में सोशल मीडिया नेटवर्क गोलबोन के 10 लाख से अधिक यूजर जुड़े हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि दिसंबर 2019 में शुरू हुए इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य लोगों को एक जैसी रुचि, आस्था और समानता वाले लोगों को वर्चुअल वर्ल्ड में भी प्रासंगिक और अर्थपूर्ण रिश्ते बनाने में मदद करना है।
 
यह एक सुरक्षित जगह है, जहां लोग खुलकर अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। इसमें यूजर अपने अनुभव और विचार साझा कर सकते हैं और एक-दूसरे से बेहतर रिश्ते बना सकते हैं। हिंदी में उपलब्ध होने के साथ ही यह ऐप सोशल मीडिया और भारतीय यूजर के बीच के अंतर को कम करने का कार्य करेगा, ताकि लोग आपस में जुड़ सकें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »