29 Mar 2024, 15:35:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले- दिवाली तक 60% उड़ानें संभव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2020 2:46PM | Updated Date: Jul 23 2020 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। सरकार के हर संभव प्रयास के बाद भी संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आ रही है। ऐसे में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बीते गुरुवार को कहा कि कोरोना महमारी से पहले जितनी उड़ानों का संचालन होता था, उसकी 55 से 60 फीसदी संचालन दिवाली तक होने लगेगा। 
 
उन्होंने कहा, 'वंदे भारत मिशन' के तहत अब तक दो लाख 80 हजार लोगों को देश वापस लाया जा चुका है। इस दौरान दुबई और यूएई से काफी तादाद में लोगों को वापस लाया गया है। इस दौरान अमेरिका से सबसे अधिक लगभग 30 हजार लोगों को देश वापस लाया गया है। उन्होंने बताया कि एयर फ्रांस एयरलाइन 18 जुलाई से एक अगस्त तक दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू और पेरिस के बीच 28 उड़ानों का संचालन करेगी।
 
उन्होंने आगे बताया कि भारत ने अमेरिका और फ्रांस के साथ द्विपक्षीय अंतर्रष्ट्रीय उड़ानों के लिए एक समझौता किया है। ऐसे में उम्मीद है की जल्द ही जर्मनी और ब्रिटेन के साथ उड़ाने शुरू होंगी। भारत और अमेरिका के बीच 17 से 31 जुलाई तक अमेरिकी विमानन सेवा यूनाइटेड एयरलाइंस 18 उड़ाने संचलित करेगी।
 
उन्होंने बताया कोरोना संकट के इस दौर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की काफी मांग हो रही है, लेकिन हमें पूरी सतर्कता के साथ ही कोई फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा फिलहाल हम उतनी ही उड़ानों की इजाजत देंगे जितनी का प्रबंधन करने की स्थिति में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »