29 Mar 2024, 01:58:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विमानन क्षेत्र में निवेश की जल्द मंजूरी के लिए बना विशेष प्रकोष्ठ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2020 3:57PM | Updated Date: Jul 18 2020 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नागर विमानन क्षेत्र में निवेश की जल्द मंजूरी देने के लिए एक विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज बताया कि मंत्रालय में संयुक्त सचिव अम्बर दुबे को निवेश मंजूरी प्रकोष्ठ (आईसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस प्रकोष्ठ के गठन का उद्देश्य विमानन क्षेत्र में निवेश के लिए आने वाले प्रस्तावों को जल्द मंजूरी प्रदान करना है।
 
इसमें दुबे के अलावा आठ और सदस्य हैं। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जरूरत के मुताबिक एक अन्य सदस्य की भी नियुक्ति कर सकते हैं। मंत्रालय ने बताया कि यह प्रकोष्ठ निवेश की मंजूरी के लिए सिंगल विंडो की तरह काम करेगा। सेक्टर में निवेश में बाधा बन रही नीतियों और नियामक मुद्दों की पहचान भी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »