24 Apr 2024, 11:30:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हैदराबाद-देहरादून हवाई सेवा शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 5:44PM | Updated Date: Jul 15 2020 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे से बुधवार को बंगलुरू और हैदराबाद के लिए एयर इण्डिया की हवाई सेवा शुरू हो गई। हैदराबाद से सुबह 9.15 बजे पहली उड़ान यहां पहुंची, जबकि 10.15 बजे यहां से हैदराबाद के लिए उड़ान ने प्रस्थान किया। मुख्यमंत्री के नागरिक उड्डयन सलाहकार कैप्टन दीप श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून-बैंगलोर-हैदराबाद के बीच हवाई सेवा सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को संचालित होंगी।
 
हैदराबाद से प्रस्थान का समय पूर्वाह्न 7.00 बजे और देहरादून में आगमन का समय पूर्वाह्न 9.15 बजे है। इसी प्रकार देहरादून से पूर्वाह्न 10.15 बजे प्रस्थान कर उडान बेंगलुरु अपराह्न 12.45 बजे पहुंचेगी। यहां से अपराह्न 2.00 बजे प्रस्थान कर उड़ान अपराह्न 3.00 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »