29 Mar 2024, 18:44:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं के लिए 15 जून से वाहन 4.0 पोर्टल पर लेनदेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2020 2:54PM | Updated Date: Jun 12 2020 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में परिवहन विभाग की विभिन्न सेवाओं के लिए 15 जून से वाहन 4.0 पोर्टल पर लेनदेन किया जा सकेगा। विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन ने आज बताया कि 15 जून से परिवहन विभाग से सम्बन्धित सेवाओं एवं अन्य तरह के चालान जैसे एकबारीय कर, ग्रीन टैक्स, मोटर वाहन कर-यात्री यान, मोटर वाहन कर-माल यान, इनके अधिभार, सभी प्रकार की फीस एवं षुल्क आदि अब सीधे वाहन 4.0 के माध्यम से ही जमा होंगे।
 
जैन ने बताया कि परिवहन विभाग की सेवाओं से सम्बन्धित बजटमदों में राशि जमा कराने की सुविधा वाहन 4.0 के माध्यम से एवं सीधे ई-ग्रास पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध है। लेकिन ई-ग्रास पोर्टल पर सीधे राशि जमा कराने में कुछ समस्याएं आ रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के क्रम में आमजन द्वारा 15 जून से परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए ई-ग्रास पर सीधे लेन-देन नही हो कर उसके स्थान पर वाहन 4.0 पोर्टल पर ही भुगतान हो सकेगा।
 
इससे लोगों को आरटीओ-डीटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सप्ताहिक एवं राजकीय अवकाषों के दिन भी इन सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। परिवहन आयुक्त ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने से मोटर वाहन कर गणना एवं समस्त वाहनों के लेखे वाहन 4.0 पर स्वत: ही अद्यतन हो जावेंगे तथा हर जमा राशि का वाहन वार खाते में इन्द्राज करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »