29 Mar 2024, 14:04:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हवाई परिवहन क्षेत्र को होगा 84 अरब डॉलर का नुकसान : आयटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2020 3:04PM | Updated Date: Jun 10 2020 3:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जिनेवा। कोविड-19 के मद्देनजर विभिन्न देशों द्वारा विमानन क्षेत्र पर जारी प्रतिबंधों के कारण हवाई परिवहन क्षेत्र को इस साल 84 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान और राजस्व में 419 अरब डॉलर की गिरावट की आशंका है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इसमें कहा गया है कि हवाई परिवहन क्षेत्र का राजस्व इस साल घटकर आधा रह जायेगा। पिछले साल यह 838 अरब डॉलर रहा था। वर्ष 2020 में इसके 419 अरब डॉलर रहने का अनुमान है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि राजस्व में बड़ी गिरावट के कारण कारण हर दिन विमानन उद्योग को औसतन 23 करोड़ डॉलर का नुकसान होगा। पूरे साल के दौरान 84.3 अरब डॉलर के नुकसान की आशंका है जो 20.1 प्रतिशत के बराबर होगा। आयटा ने वर्ष 2021 में राजस्व 598 अरब डॉलर और नुकसान 15.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान जाहिर किया है।
 
आयटा के महानिदेशक एलेक्जेंडर डी जुनाइक ने कहा ‘‘वित्तीय स्थिति के आधार पर वर्ष 2020 विमानन के इतिहास में सबसे बुरा साल साबित होगा। हर दिन इस उद्योग को औसतन 23 करोड़ डॉलर का नुकसान होगा। कुल मिलाकर 84.3 अरब डॉलर का नुकसान होगा। इस साल यात्रियों की संख्या 2.2 अरब रहने का अनुमान है और इस प्रकार प्रति यात्री विमान सेवा कंपनियों को 37.54 डॉलर का नुकसान होगा। इसे देखते हुये सरकारों की तरफ से उन्हें वित्तीय मदद मिलनी जरूरी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »