28 Mar 2024, 23:55:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लॉकडाउन के बीच SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, दरों में हुई भारी....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 1:56PM | Updated Date: May 27 2020 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। बैंक ने सभी अवधि की एफडी पर ब्याज दरें 0.40 फीसदी तक घटा दी हैं। नई दरें 27 मई यानी बुधवार से लागू हो गई हैं। बैंक ने इस महीने की शुरुआत में भी एफडी पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया था।

आइए चेक करें SBI की नई एफडी दरें- SBI की ओर से ब्याज दरें घटाने के बाद अब एक से 2 साल तक की एफडी पर ब्याज दरें गिरकर 5.1 फीसदी पर आ गई है। तीन से 5 साल की एफडी पर 5.3 फीसदी ब्याज मिलेगा।

7-45 दिन की एफडी पर नई ब्याज दरें- SBI ने आम लोगों के लिए ब्याज दरें 3.3 फीसदी से घटाकर 2.9 फीसदी कर दी हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 3.8 फीसदी से घटकर 3.4 फीसदी पर आ गई हैं।

46-179 दिन की एफडी पर नई ब्याज दरें- SBI ने आम लोगों के लिए ब्याज दरें 4.3 फीसदी से घटाकर 3.9 फीसदी कर दी हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 4.8 फीसदी से गिरकर 4.4 फीसदी रह गई हैं।

180-210 दिन की एफडी पर नई ब्याज दरें- इस अवधि में आम लोगों के लिए SBI ने ब्याज दरें 4.8 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी कर दी हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 5.3 फीसदी से घटकर 4.9 फीसदी पर आ गई हैं।

211 दिन से 1 साल की एफडी पर नई ब्याज दरें- इस अवधि में आम लोगों के लिए SBI ने ब्याज दरें 4.8 फीसदी से घटाकर 4.4 फीसदी कर दी हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 5.3 फीसदी से घटकर 4.9 फीसदी पर आ गई हैं।

1 से 2 साल तक की एफडी पर नई ब्याज दरें- SBI ने आम लोगों के लिए ब्याज दरें 5.5 फीसदी से घटाकर 5.1 फीसदी कर दी हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 6 फीसदी से गिरकर 5.6 फीसदी रह गई हैं। 

2 से 3 साल तक की एफडी पर नई ब्याज दरें- SBI ने आम लोगों के लिए ब्याज दरें 5.5 फीसदी से घटाकर 5.1 फीसदी कर दी हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 6 फीसदी से गिरकर 5.6 फीसदी रह गई हैं।

3 से 5 साल तक की एफडी पर नई ब्याज दरें- SBI ने आम लोगों के लिए ब्याज दरें 5.7 फीसदी से घटाकर 5.3 फीसदी कर दी हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 6.2 फीसदी से गिरकर 5.8 फीसदी रह गई हैं।

5 से 10 साल तक की एफडी पर नई ब्याज दरें- SBI ने आम लोगों के लिए ब्याज दरें 5.7 फीसदी से घटाकर 5.4 फीसदी कर दी हैं। सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें 6.5 फीसदी से गिरकर 6.2 फीसदी रह गई हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »