20 Apr 2024, 10:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोरोना महामारी के कारण अप्रैल 2020 में निर्यात गिरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2020 12:22AM | Updated Date: May 16 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण मौजूदा वर्ष के अप्रैल में भारतीय निर्यात 60.28  प्रतिशत गिरकर 10 अरब 36 करोड डालर रह गया है। सरकार के शुक्रवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी के कारण भारतीय उत्पादों के निर्यात में जबरदस्त गिरावट आई है. अप्रैल 2020 में कुल निर्यात महज  10 अरब 36 अरब डालर का रहा है। इससे पिछले वर्ष के इसी माह में यह आंकड़ा 26.07  अरब डॉलर का था।

आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2020 में आयात में 58.68 प्रतिशत  की गिरावट आई है। इस अवधि में  17.12  अरब डालर का आयात किया गया है. अप्रैल 2019 में 41 अरब 40 करोड डालर  का आयात किया गया था। अप्रैल 2020 में व्यापार घाटा 6 अरब 78 करोड डालर का रहा है। वर्ष 2019-20  में अप्रैल के दौरान 15 अरब 33 करोड डालर का व्यापार घाटा रहा था। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »