26 Apr 2024, 04:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वित्तमंत्री की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे, किसानों-मजदूरों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2020 3:31PM | Updated Date: May 14 2020 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण पिछले 24 मार्च से लॉकडाउन की स्थिति है। प्रधानमंत्री मोदी अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। वित्त मंत्री आज एक बार फिर इस मुद्दे पर एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली हैं। वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि आज शाम 4 बजे वित्त मंत्री दोबारा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। माना जा रहा है कि इस दौरान किसानों और गरीबों के लिए कुछ बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। सबकी निगाहें वित्त मंत्री के आज दूसरे प्रेस कॉन्फ्रेंस की ओर टिकी हैं कि अब मध्यम वर्ग, किसानों और गरीबों के हिस्से में क्या आएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »