23 Apr 2024, 11:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एयर इंडिया तैयार! इस तारीख से उड़ान भर सकती है घरेलू फ्लाइटें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2020 12:21AM | Updated Date: May 14 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अब भारत लॉकडाउन 4.0 की तैयारी कर रहा है और कई चीजों को स्ट्रीमलाइन किया जा रहा है। हाल ही में कुछ ट्रेन सेवाएं शुरू हुई है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एयर लाइन्स भी 19 मई से 2 जून तक अपनी सेवाएं शुरू कर सकता है जिसकी मदद से लोग अपने घर पहुंच पाएंगे। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह उड़ानें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, जयपुर आदि को जोड़ेगी।

इसे घरेलू परिचालन के रूप में नहीं देखा जा सकता है। एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वास्तव में ये कहीं कहीं फंसे लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए है।अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि सरकार घरेलू यात्रियों के लिए एयरलाइन्स शुरू करने के लिए तैयार है। लेकिन मंत्रालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा।

यह ऐसे समय में हुआ है जब एयर इंडिया के नई दिल्ली कार्यालय को सील कर दिया गया है क्योंकि स्टाफ सदस्यों में से एक कोरोवायरस पॉजिटिव आया है। इससे पहले, यह बताया गया था कि पांच पायलट भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। लेकिन दूसरे दौर के परीक्षणों ने उन्हें नकारात्मक घोषित कर दिया। एयर इंडिया की घरेलू उड़ान सेवाओं की बहाली भारतीय रेल द्वारा शुरू की जा रही ट्रेन सेवाओं की तर्ज पर है। यह उन यात्रियों की सुविधा के लिए भी है जो भारत के बाहर से अपने गृह राज्यों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। किसी भी घरेलू कनेक्शन के अभाव में, वे अपने गृह राज्यों में नहीं लौट पा रहे हैं।

दिल्ली से इन शहरों के लिए उड़ान- जयपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, कोच्चि, अहमदाबाद, विजयवाड़ा, गया, लखनऊ।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »