28 Mar 2024, 20:36:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज इतनी हो गई सोने-चांदी की कीमतें, जल्दी खरीद लो वरना मई अंत तक.....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2020 12:02PM | Updated Date: May 10 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के कारण आज सभी मेट्रो शहरों में सोने की दरों में बढ़ोतरी देखी गई है। चांदी की दरों में भी 1450 रुपये की वृद्धि हुई है। दिल्ली में 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड पर 50 रुपये बढ़ कर 44,750 रुपये पर पहुंच गया। वहीं 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने पर 70 रुपये बढ़ कर 46,530 रुपये हो गया है।

चेन्नई में सोने की अच्छी मांग है, जिसे न केवल एक मूल्यवान धातु के रूप में देखा जाता है, बल्कि लगातार पैसा कमाने के जरिए के रूप में भी देखा जाता है। चैन्नई में सोने की दर में रु 350 की वृद्धि हुई है। बढ़े हुए दामों के बाद 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 44,490 और 24 कैरेट वाले गोल्ड के दाम 47,250 प्रति दस ग्राम हो गए हैं। 

कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 50 रुपये बढ़ गई है इसलिए ये सोना 44,750 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 24 कैरेट पर 60 रुपये का इजाफा हुआ है। कीमत में बढ़ोतरी होने के बाद यहाँ सोने की कीमत 46,510 प्रति दस ग्राम हो गई है। मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड पर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और इसके बाद सोने की कीमत 44, 750 प्रति दस ग्राम हो गई है। बात करें 24 कैरेट सोने पर भी 50 रुपये बढ़े हैं अब इसकी कीमत 45,750 प्रति दस ग्राम हो गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »