28 Mar 2024, 14:22:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस योजना में घर बैठे खुलवाएं खाता हर महीने मिलेगी 5000 रुपए की पेंशन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2020 10:32AM | Updated Date: May 10 2020 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। मोदी सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं चलाई गई है, जिनसे सामाजिक सुरक्षा के साथ-साथ व्यक्ति अपने बुढ़ापे के लिए भी सुरक्षित हो सके। सरकार की एक ऐसी सामाजिक सुरक्षा योजना के बारे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत हर महीने कुछ रकम के निवेश से रिटायरमेंट की उम्र के बाद आप हर महीने 1 से लेकर 5 हजार रुपए तक की पेंशन का लाभ पा सकते हैं। इसका फायदा ज्यादा काम करने वाले व्यक्ति उठा सकते हैं। इसके उद्देश्य के कामगारों को सामाजिक सुरक्षा देना है। सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी।
 
यह पेंशन योजना एक सरकारी योजना है, जिसमें पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा संचालन किया जाता है। योजना के अंदर आपको ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी दी जाएगी। जिसमें आप 10 हजार रुपए तक का ओवरड्राफ्ट प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस खाते में दुर्घटना बीमा भी उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना के अंतर्गत आपको दो लाखों रुपए का दुर्घटना बीमा प्राप्त हो सकता है। इतना ही नहीं, इस योजना के अंतर्गत आपको आयकर की धारा 80 सी के तहत टैक्स की छूट भी प्राप्त होती है।
 
इस योजना का लाभ उठाने के लिए तय उम्र है, जिसमें 18 से 40 वर्ष तक का कोई भी व्यक्ति इस योजना में खाता खुलवा सकता है। यदि आप भी अपना अटल पेंशन योजना खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप अपने किसी भी नजदीकी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन हम आपको घर बैठे ही कुछ मिनटों में इस खाते को खोलने का तरीका बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा होना अनिवार्य है। सबसे पहले आपको अपने नेट बैंकिंग में लॉगिन करना होगा।
 
 
लॉगिन करने के उपरांत आप कोई सर्विस के लिंक पर जाना होगा। यहां e-service पर क्लिक करने के बारे में खुलकर सामने आएगा, जिसके नाम से दिखाई देगा। इस लिंक पर जाने पर अटल पेंशन योजना को चुनना होगा। इसके बाद अपना अकाउंट नंबर नाम व पता यहां भरने होंगे। इतना करने के बाद आपको अपने अटल पेंशन योजना का अमाउंट भरना होगा।इतना करने के बाद आपका अटल पेंशन योजना खाता खुल जाएगा। इस योजना के तहत आपको आपकी उम्र के हिसाब से अपना प्रीमियम भरना होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »