नई दिल्ली। भारत में सोने की वायदा कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। शुक्रवार सुबह एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 0.44 फीसद या 201 रुपये की गिरावट के साथ 45,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव 0.44 फीसद या 205 रुपये की गिरावट के साथ 46,174 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते देश के कई हिस्सों में सोने के हाजिर बाजार शुक्रवार को भी बंद हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो यहां सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में शुक्रवार सुबह तेज देखी जा रही है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक हाजिर कीमत 0.06 फीसद या 1.04 डॉलर की बढ़त के साथ 1,717.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.20 फीसद या 3.50 डॉलर की बढ़त के साथ 1729.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
चांदी का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 0.78 फीसद या 0.12 डॉलर की बढ़त के साथ 15.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर शुक्रवार सुबह 1.25 फीसद या 0.20 डॉलर की बढ़त के साथ 15.79 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के अतिरिक्त कीमती धातुओं की बात करें, तो शुक्रवार सुबह प्लेटीनम का हाजिर भाव 0.63 फीसद या 5.25 डॉलर की तेजी के साथ 772.12 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, पेलैडियम का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार सुबह 2.50 फीसद या 46.67 डॉलर की तेजी के साथ 1910.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।