29 Mar 2024, 14:25:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सरकार की नई योजना, दे रही Free में गैस सिलेंडर, बस करना होगा ये काम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 10:43AM | Updated Date: Apr 8 2020 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में लॉकडाउन है और कुछ मजदूर और गरीब लोग 2 वक्त की रोटी के पैसे जुटा नहीं पा रही है तो सरकार ने कई योजनाएं घोषित की हैं जिनमे मुफ्त खाना और राशन बांटने से लेकर सिलेंडर तक शामिल है। मुफ्त एलपीजी सिलेंडर पाने के लिए ग्राहक का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना जरूरी है। जिन लोगों का मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के पास रजिस्‍टर है, जिन्हे यह सुविधा मिलेगी। सरकार की इस घोषणा का लाभ उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा।
 
बता दें कि सरकार ने 1 लाख 70 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक राहत पैकेज घोषित किया है। सबसे पहले लाभार्थी के खाते में सिलेंडर की रकम जमा होगी। इसके बाद वह गैस सिलेंडर बुक करवाने पर आपको उसका नकद भुगतान करना होगा। इस योजना के तहत 14.2 किलोग्राम वाले 3 गेस सिलेंडर ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में दिए जाएंगे।
 
एक महीने में 1 ही सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। 5 किलो वाले 8 सिलेंडर तक आप 3 महीने में ले सकते हैं और एक महीने में सिलेंडर लेने की अधिकतम सीमा 3 है। सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमत घटा दी है। अब दिल्ली में 14.2 किलो नॉन सब्सिडी सिलेंडर की कीमत अब 744 हो गई है। पहले दिल्ली में एक सिलेंडर 805.50 रुपये के मिल रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »