20 Apr 2024, 11:00:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंडिगो नि:शुल्क पहुंचा रही राहत सामग्री, उड़ा रहा 30...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2020 6:20PM | Updated Date: Apr 7 2020 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो चिकित्सा तथा अन्य राहत सामग्री नि:शुल्क पहुंचा रही है। एयरलाइन ने आज बताया कि उसने लॉकडाउन के दौरान अब तक 30 राहत उड़ानों का परिचालन किया है। इनमें खाद्य पदार्थ, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाये गये हैं। कंपनी ने इनके परिवहन का पूरा खर्च स्वयं वहन किया है। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्त ने कहा, ‘‘ हम अनुग्रहीत हैं कि लॉकडाउन के बावजूद हमें हमारे खर्च पर 30 आपात राहत उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी गई। हमें पता है कि स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चिकित्सा आपूर्ति कितनी महत्वपूर्ण है। हम आभारी हैं कि इस इस आपूर्ति श्रृंखला में भूमिका निभाने का मौका दिया गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »