29 Mar 2024, 20:31:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वाहन बनाने वाली कंपनियों ने किया उत्पादन बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2020 10:53AM | Updated Date: Mar 23 2020 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से यात्री वाहन बनाने वाली कंपनियों महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने-अपने संयंत्रों में उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया है। महिंद्रा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि उसके लिए कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पहली प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए नागपुर, चाकन के साथ ही मुंबई के कांदिवली स्थित संयंत्रों और कार्यालयों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। चाकन में आज रात से उत्पादन बंद होगा जबकि अन्य संयंत्रों में उत्पादन बंद किया जा चुका है।

दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटकॉर्प ने देश विदेश स्थित अपने सभी संयंत्रों को बंद कर दिया है। उसने भारत के साथ ही कोलंबिया और बंगलादेश स्थित विनिर्माण इकाइयों के साथ ही नीमराना के ग्लोबल पार्ट्स सेंटर में भी 31 मार्च तक उत्पादन बंद कर दिया है। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी बड़ी कंपनी होंडा मटरसाइकिल एंड स्कूटर ने भी देश में स्थित अपने चारों  सन्यत्रों में  अगले आदेश तक उत्पादन  बंद कर दिया है। दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी सुजुकी मोटर साइकिल ने भी गुरुग्राम स्थित अपने संयंत्र में अगले आदेश तक विनिर्माण बंद कर दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »