19 Apr 2024, 19:09:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कोरोना वायरस से निपटने के लिए ड्रूम ने लॉन्च किया....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 12:12AM | Updated Date: Mar 20 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल मार्केटप्लेस ड्रूम ने कोरोना वायरस से निपटने की दिशा में पहल करते हुये ड्रूम हेल्थ लॉन्च किया है जिसके तहत कारों और दोपहिया वाहनों के लिए एंटीमाइक्रोबियल सरफेस प्रोटेक्शन शील्ड पेश किया जायेगा। कंपनी ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि चार महीने तक सार्स और अन्य ड्रॉपलेट वायरस के खिलाफ प्रभावी यह ट्रीटमेंट 999 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। ड्रूम कोरोना शील्ड ट्रीटमेंट एक ऐसी तकनीक है जो बैक्टीरिया, शैवाल, यीस्ट, मोल्ड और फफूंद जैसे सूक्ष्मजीवों के विकास को रोकते हुए हानिकारक रोगाणुओं के खिलाफ सतहों की रक्षा करती है।
 
सुरक्षित उपयोग के लंबे इतिहास के साथ मजबूत, टिकाऊ, अदृश्य और प्रभावी ब्लॉकेज के परिणामस्वरूप यह तकनीक किसी भी सतह को पॉलीमराइज (बांड) करती है। यह सुरक्षा परत 99.99% माइक्रोबियल रिडक्शन रेट के साथ हाइजीन प्रोटेक्शन और बायोलॉजिकल रिस्क मैनेजमेंट की एक अतिरिक्त परत प्रदान करती है।
 
ड्रूम के एंटरप्राइज एंड स्ट्रेटेजी उपाध्यक्ष अक्षय सिंह ने कहा कि अक्सर छुई गई सतहों पर बैक्टीरिया का जमाव संक्रमण फैलाता है। कोरोना वायरस चार दिन तक एक ठोस सतह पर रह सकता है, जबकि अन्य वायरस 9 दिनों तक जीवित रह सकते हैं। इसलिए, 14 दिनों के क्वारंटाइन के बाद जब लोग अपने घरों से बाहर निकलेंगे तो यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण होगा कि उनके निजी वाहनों पर कोई वायरस जीवित नहीं हो। उन्होंने कहा कि ड्रूम की कोरोना शील्ड में एजिस माइक्रोब शील्ड तकनीक का उपयोग किया गया है।
 
सतह से सतह पर स्थानांतरित होने वाले सूक्ष्मजीवों के विकास को नियंत्रित करके यह शील्ड गहराई से सतह तक सैनिटाइज कर सकती है। वर्तमान में हम इस सेवा को दिल्ली में शुरू कर रहे हैं और बेहतर प्रतिसाद के आधार पर अन्य शहरों और राज्यों तक इसकी पहुंच बढ़ायी जायेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »