24 Apr 2024, 06:01:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 750 रुपये, चांदी 1,160 रुपये लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2020 3:44PM | Updated Date: Mar 19 2020 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही भारी गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना गुरुवार को 750 रुपये लुढ़ककर 41,720 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 1,160 रुपये की गिरावट के साथ 36,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 11.95 डॉलर की गिरावट के साथ 1,486.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालांकि अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 7.10 डॉलर चढ़कर 1,485 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। चाँदी हाजिर 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 12.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »