29 Mar 2024, 11:05:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यात्री क्षमता में 50 प्रतिशत कटौती करेगी सिंगापुर एयरलाइंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 1:53AM | Updated Date: Mar 18 2020 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। सिंगापुर एयरलाइंस ने किसी मार्ग पर अपनी एक ही उड़ान रखने की मंगलवार को घोषणा की जिससे उसकी यात्री क्षमता घटकर आधी रह जायेगी। एयरलाइन ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दुनिया के कई देशों में फैली महामारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के मद्देनजर वह अपने पूरे नेटवर्क पर अतिरिक्त उड़ानें बंद कर रही है। इससे उसकी यात्री क्षमता घटकर आधी रह जायेगी। उसने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर कई देशों में हवाई यात्रा पर विभिन्न प्रकार के प्रतिबंध लगे हैं। यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुये पहले की तरह उड़ानों की संख्या जारी रखने का औचित्य नहीं है। इसलिए वह अपनी उड़ानें कम कर रही है। जिन उड़ानों को बंद किया जा रहा है उनके बारे में जानकारी बुधवार को एयरलाइन की वेबसाइट पर उपलब्ध करायी जायेगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »