24 Apr 2024, 12:28:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 160 रुपये मजबूत, चाँदी 1,860 रुपये लुढ़की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2020 4:04PM | Updated Date: Mar 16 2020 4:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बड़ी कटौती के बाद विदेशों पीली धातु में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में भी सोना आज 160 रुपये चमककर 41,830 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी में विदेशों के साथ घरेलू बाजारों में भी गिरावट रही। यह 1,860 रुपये लुढ़ककर 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। 

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस महीने की अपनी दूसरी आपात बैठक में नीतिगत ब्याज दरों में एक फीसदी की कटौती कर इसे शून्य से 0.25 प्रतिशत करने का फैसला किया। इससे पहले 03 मार्च को उसने ब्याज दर में आधा फीसदी कटौती कर इसे एक से 1.25 प्रतिशत कर दिया था। 

अचानक दरों में की गयी कटौती से सोने में उछाल देखा गया। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 7.35 डॉलर चमककर 1,536.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 19.60 डॉलर की बढ़त में 1,536.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने के विपरीत चाँदी हाजिर 1.19 डॉलर यानी 8.80 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 13.51 डॉलर प्रति औंस पर रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »