17 Apr 2024, 01:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 2540 रुपए महंगा - चांदी भी 2650 रुपए चमकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2020 12:47AM | Updated Date: Mar 9 2020 12:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के दुनिया के 100 से अधिक देशों तक फैलने के कारण वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में गिरावट के मद्देनजर निवेशकों के सुरक्षित निवेश की ओर रूख करने से बीते सप्ताह कीमती धातुओं में जबदरस्त तेजी दर्ज की गयी। इस दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 2540 रुपये चमककर 45410 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच और चाँदी  2650 रुपये की उछाल लेकर 48350 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। 
 
समीक्षाधीन अवधि में अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में भारी बढोतरी दर्ज की गयी। लंदन और न्यूयार्क के बाजार में दोनों कीमती धातुओं में भारी तेजी रही। सप्ताह के दौरान सोना हाजिर 68.30 डॉलर की तेजी लेकर 1676.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस दौरान अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा 74.50 डॉलर का उछाल लेकर 1673 डॉलर प्रति औंस पर रहा। 
 
विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस के तेजी से कई प्रमुख देशों में फैलने के बाद वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गयी है। इसके साथ ही कच्चे तेल में भी नरमी का रूख रहा है। इसके कारण निवेशकों से पीली धातु में सुरक्षित निवेश किया जिससे इसमें रिकार्ड तेजी दर्ज की गयी है। इस अवधि में चाँदी हाजिर 0.43 डॉलर की बढ़त लेकर 17.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »