26 Apr 2024, 03:31:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्ली से कोलंबो की उड़ान शुरू करेगी विस्तारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 3:07PM | Updated Date: Mar 7 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टाटा समूह एवं सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उपक्रम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा दिल्ली से कोलंबो की सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन ने शनिवार को बताया कि 20 मार्च से वह दिल्ली से श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के लिए सेवा शुरू करेगी। बुधवार को छोड़कर सप्ताह में शेष सभी दिन यह उड़ान उपलब्ध होगी। यह विस्तारा की कोलंबो के लिए दूसरी उड़ान होगी। पिछले साल नवंबर में उसने मुंबई से कोलंबो की उड़ान शुरू की थी। इस मार्ग पर सभी शुल्कों एवं करों समेत इकोनॉमी श्रेणी का रिटर्न किराया (जाना और आना) 14,728 रुपये रखा गया है। प्रीमियम इकोनॉमी का रिटर्न किराया 24,587 रुपये और बिजनेस श्रेणी का रिटर्न किराया 55,448 रुपये रखा गया है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »