28 Mar 2024, 20:37:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड - पहुंचा 480 अरब...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:05AM | Updated Date: Mar 7 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 5.42 अरब डॉलर बढ़ कर 481.54 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। ये भंडार का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। विदेशी मुद्रा का हिस्सा बढ़ने से भंडार में मजबूती देखने को मिली है। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 476.12 अरब डॉलर पर पहुंचा था।
 
सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 4.36 अरब डॉलर बढ़कर 445.82 अरब डॉलर पर पहुंच गयीं। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 10.2 लाख डॉलर बढ़कर 30.38 अरब डॉलर हो गया। सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 50 लाख डॉलर घटकर 1.43 अरब डॉलर रह गया, जबकि आईएमएफ में देश की आरक्षित निधि 3.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.61 अरब डॉलर हो गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »