28 Mar 2024, 15:05:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

ब्रिटानिया मारी गोल्ड माई स्टार्टअप अभियान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2020 12:08AM | Updated Date: Mar 6 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गृहणियों को उद्यमी बनाने तथा उनको अपना स्टार्टअप शुरू करने में मदद के उद्देश्य से बेकरी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्रिटानिया ने ब्रिटानिया मारी गोल्ड माई स्टार्टअप अभियान का दूसरा संस्करण शुरू करने की घोषणा की है।  नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने गुरूवार को यहां इस अभियान को शुरू करने की घोषणा करते हुये कहा कि अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में भारी बढोतरी हो सकती है। अभी भारत में महिलाओं की हिस्सेदारी है जबकि वैश्विक अनुपात 48 प्रतिशत है। इसके मद्देनजर देश में महिलाओं को आगे बढ़ाने और अर्थव्यवस्था में उनकी हिस्सेदारी बढ़ाने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि महिलायें पुरूषों की तुलना में बेहतर इंक्युबेट होती हैं और उनमें सीखने की क्षमता भी अधिक होती है। ब्रिटानिया ने इस अभियान को शुरू करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के साथ साझेदारी की है। इस अभियान के तहत कंपनी इच्छुक गृहणियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इस वर्ष 10 हजार महिलाओं को अप्रैल से जून के दौरान ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स करायी जायेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »