19 Apr 2024, 18:00:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना हुआ सस्‍ता, चांदी भी कमजोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 2:49PM | Updated Date: Feb 27 2020 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती ग्राहकी उतरने से सोना गुरुवार को 90 रुपये टूटकर 43,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 40 रुपये की गिरावट के साथ 48,500 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 5.75 डॉलर चढ़कर 1,649.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।
 
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,649.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के बढ़ते मामलों से पूँजी बाजार में निवेशकों का विश्वास कम हुआ है और उन्होंने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया। इससे सोने में तेजी रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की मजबूती के साथ 18.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »