18 Apr 2024, 16:44:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वियतजेट ने की 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 3:01PM | Updated Date: Feb 24 2020 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वियतनाम की निजी विमान सेवा कंपनी वियतजेट ने एशिया में सभी मार्गों पर मूल किराये में 50 प्रतिशत की छूट की पेशकश की है। वियतजेट ने सोमवार को बताया कि आज से 29 फरवरी तक की अवधि में बुक करायी गयी टिकटों पर यह छूट लागू होगी। 

उसने बताया कि वियतनाम और थाईलैंड के साथ-साथ भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, ताइवान, सिंगापुर, मलेशिया, म्यांमार, कंबोडिया आदि जैसे एशियाई गंतव्यों के साथ वियतनाम/थाईलैंड को जोड़ने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय हवाई मार्गों पर 50 प्रतिशत छूट पाने के लिए ‘‘बुकनाउ50’’ कोड का इस्तेमाल करना होगा। यह छूट 20 फरवरी से 27 अप्रैल के बीच यात्रा करने के लिए वैध है, हालाँकि सार्वजनिक अवकाश के दिनों को ऑफर से बाहर रखा गया है। 

वियतजेट के उपाध्यक्ष गुयेन थान्ह सोन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ान नेटवर्क का और विस्तार करते हुए एयरलाइन ने कई नये, आकर्षक और सुरक्षित गंतव्यों, जैसे टोक्यो, ओसाका, नागोया, फुकुओका (जापान), बाली (इंडोनेशिया) और विशेष रूप से नई दिल्ली और मुंबई को वियतनाम में हनोई, हो ची मिन्ह सिटी, डै नैंग, ना त्रांग आदि अद्भुत स्थलों के साथ जोड़ा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »