23 Apr 2024, 22:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जनवरी में निर्यात घटा, व्यापार घाटा बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 9:17PM | Updated Date: Feb 14 2020 9:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। निर्यात में 1.66 प्रतिशत की गिरावट से जनवरी में देश का वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 15.17 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार गत जनवरी में देश का माल निर्यात 25.97 अरब डॉलर रहा जो जनवरी 2019 के 26.41 अरब डॉलर की तुलना में 1.66 प्रतिशत कम है। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीने में माल निर्यात 1.93 प्रतिशत घटकर 265.26 अरब डॉलर रह गया। जनवरी में कुल माल आयात 0.75 प्रतिशत घटकर 41.14 अरब डॉलर रहा।
 
पिछले साल जनवरी में यह आंकड़ा 41.46 अरब डॉलर रहा था। इस प्रकार साल के पहले महीने में देश का वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 15.17 अरब डॉलर रहा। यह जनवरी 2019 में 15.05 अरब डॉलर रहा था। अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 के दौरान माल आयात 8.12 प्रतिशत घटकर 398.53 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में देश का वस्तु व्यापार घाटा 163.27 अरब डॉलर से कम होकर 133.27 अरब डॉलर रह गया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »