18 Apr 2024, 08:27:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LIC की जबरदस्त पॉलिसी, 1302 रूपए के प्रीमियम पर मिलेगा इकट्ठा 63 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 10:48AM | Updated Date: Feb 13 2020 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एलआईसी (lic) लोगों की सबसे लोकप्रिय और विश्वास वाली कंपनी है। बहुत से लोग इस कंपनी में अपना बीमा करवा चुके हैं। भारतीय जीवन बीमा तरह-तरह की पॉलिसी दे रही है। आज हम आपको एक ऐसी LIC की स्कीम बताएंगे जहां आपके परिवार वालों को एक साथ यानी एकमुश्त एक बड़ी राशि मिल सकती है। जी हां की इस स्कीम का नाम जीवन उमंग है। 
 
ये योजना तीन महीने के बच्चे से लेकर 55 साल तक के लोगों के लिए है और इसमें 100 सालों तक बीमा कवर मिलता है। इसमें पॉलिशी होल्डर के निधन के बाद उसके परिजनों को सारी राशि दी जाती है। इस योजना में 15,20,25, 30 सालों तक के विकल्पों होते हैं। आप इसमे से कोई सा भी ऑप्शन चूज कर सकते हैं। आपको इसमें बीमा कवर आठ फीसदी रिटर्न आजीवन मिलेगा। यदि आप इस योजना में 1302 रुपए जमा करते हैं तो आपका सालाना प्रीमियम 15,298 रुपए होगा।
 
30 सालों की अवधि के लिए आप तकरीबन 4,58,940 रुपए जमा हो जाएगा और आपको एक साल बाद इसका रिटर्न चालिस हजार रुपए मिलेगा। यदि आपके 100 साल पूरे होने का हिसाब करें तो आपके कुल चालिस लाख राशि जमा होगी जो 28 लाख रुपए रिटर्न मिलेगा। वहीं इसी के साथ यदि व्यक्ति की उम्र 101 साल हो जाएगी तो उसे अलग से 62.95 लाख रुपए मिलेंगे। इस योजना की ज्यादा जानकारी के लिए आप बैंक या एलआईसी एंजेट से भी संपर्क ले सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »