26 Apr 2024, 00:58:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना, चांदी मे गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 3:59PM | Updated Date: Feb 12 2020 4:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के दबाव में दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना बुधवार को 90 रुपये लुढ़ककर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 41,780 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। सोना लगातार दूसरे दिन कमजोर हुआ है। चाँदी भी 740 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 47,010 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी जो दो सप्ताह का इसका निचला स्तर है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 0.95 डॉलर टूटकर 1,565.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1,568.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी से पीली धातु दबाव में रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.04 डॉलर फिसलकर 17.56 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »