19 Apr 2024, 08:13:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई से दोहा के लिए उड़ान शुरू करेगी गोएयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 3:18PM | Updated Date: Feb 12 2020 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। किफायती विमान सेवा कंपनी गोएयर ने खाड़ी के देशों में पहुँच मजबूत करते हुये मुंबई से दोहा के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने आज बताया कि वह 19 मार्च से मुंबई और कतर की राजधानी दोहा के बीच उड़ान शुरू करेगी। यह उसका 10वाँ अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य होगा। गोएयर के प्रबंध निदेशक जेह वाडिया ने कहा कि कहा कि कतर और भारत के बीच रिश्ते अच्छे हैं। दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण कारोबारी और राजनयिक संबंध हैं। यह कतर जाने वाले कामगारों और कारोबारियों दोनों को अतिरिक्त विकल्प देगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »