28 Mar 2024, 15:03:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बड़ा झटका : महंगा हुआ LPG गैस सिलेंडर, बढ़ गए इतने दाम...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 12:29PM | Updated Date: Feb 12 2020 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। रसोई का बजट आज से बढ़ने वाला हैं, क्योंकि बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर  के दाम में बढ़ोत्तरी हो गई है। बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में आज बुधवार 12 फरवरी 2020 से करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। देश के बड़े महानगरों की बात करें, तो इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 14 किलो के इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत 144.50 रुपये की तेजी के साथ 858.50 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये जबकि मुंबई के लोगों को 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यहां सिलिंडर अब 829.50 रुपये में मिलेगा। एएनआई के मुताबिक इस साल एक जनवरी के बाद गैस के दाम नहीं बढ़े थे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »