29 Mar 2024, 20:28:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना फिर हुआ 42 हजारी, चांदी हुई सस्‍ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 3:48PM | Updated Date: Feb 10 2020 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशों में पीली धातु में रही तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को लगातार तीसरे दिन मजबूत हुआ और 190 रुपये की बढ़त में 42,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 100 रुपये लुढ़ककर 47,450 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 4.35 डॉलर चढ़कर 1,574.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.80 डॉलर की बढ़त में 1,577.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुये निवेशक सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख कर रहे हैं। इसलिए सोने की कीमतों में तेजी रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.13 डॉलर चमककर 17.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »