29 Mar 2024, 13:30:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत से तीन उड़ानें शुरू करेगी वियतजेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 1:05AM | Updated Date: Feb 7 2020 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वियतनाम की विमान सेवा कंपनी वियतजेट ने मई में दिल्ली और मुंबई से वियतनाम के तीन शहरों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने बताया कि भारत और वियतनाम के साथ-साथ पूरे आसियान क्षेत्र में हवाई सफर की बढ़ती माँग को पूरा करने के लिए वियतजेट ने दिल्ली और मुंबई को वियतनाम के डै नैंग, हनोई और हो ची मिन्ह सिटी के साथ जोड़ने वाली उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री आज से शुरू कर दी है।
 
नई दिल्ली और डै नैंग के बीच 14 मई से सेवा शुरू की जायेगी। इस मार्ग पर सप्ताह में पाँच उड़ानें होंगी। मुंबई को हनोई और हो ची मिन्ह सिटी के लिए क्रमश: 15 मई, और 16 मई से उड़ानें शुरू होंगी। हनोई के लिए सप्ताह में तीन और हो ची मिन्ह के लिए चार साप्ताहिक उड़ानों का परिचालन किया जायेगा। वियतजेट के उपाध्यक्ष गुयेन थान्ह सोन ने कहा कि नवीनतम मार्गों से दोनों देशों के बीच व्यापार तथा पर्यटन संबंधी और अधिक अवसर पैदा होंगे, जो उनकी अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »