28 Mar 2024, 18:22:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार 5वें दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, बढ़े इतने भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 20 2020 3:53PM | Updated Date: Jan 20 2020 3:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी के बीच दिल्ली  सर्राफा बाजार में ग्राहकी आने से सोने-चाँदी के दाम लगातार पाँचवें दिन  बढ़े। सोना 50 रुपये चमककर 11 जनवरी के बाद के उच्चतम स्तर 41,420 रुपये  प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 100 रुपये की बढ़त के साथ 48,100  रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जो 08 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर है। 
 
लंदन  एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.80 डॉलर चमककर  1,559.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। इससे पहले कारोबार के दौरान यह  1,562.51 डॉलर प्रति औंस तक भी पहुँचा जो 10 जनवरी के बाद का उच्चतम स्तर  है। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 0.90 डॉलर टूटकर 1,559.40 डॉलर  प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि चीनी नव वर्ष के  मौके पर सोने की खरीद बढ़ने से इसमें तेजी रही। इसके अलावा यमन पर  सप्ताहांत पर हुये मिसाइल हमले का असर भी आज देखा गया। इस हमले के बाद  सुरक्षित निवेश के रूप में सोने का आकर्षण बढ़ा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.03 डॉलर की बढ़त में 18.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »