28 Mar 2024, 23:45:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों को फिर झटका - खाने के बाद किराया भी हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 3:07PM | Updated Date: Nov 17 2019 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। लाखों रेल यात्रियों के लिए ये खबर किसी झटके से कम नहीं है। राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को झटका लगने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन ट्रेनों में न सिर्फ चाय और खाना महंगा हुआ है, बल्कि टिकट बुक करते समय खाने का विकल्प चुनने पर अब यात्रियों को तीन से नौ फीसदी अधिक किराया देना होगा। 
 
दरअसल राजधानी, शताब्दी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में सफर करने यात्रियों को सिर्फ नाश्ता या चाय में ही झटका नहीं लगा था, उससे दुगना झटका तो उन्हें अब लगने जा रहा है। जी हां खाना महंगा होने के साथ-साथ अब इन ट्रनों का किराया भी महंगा होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब टिकट बुक करते समय खाने का विकल्प चुनने पर यात्रियों को तीन से नौ फीसदी अधिक किराया देना होगा। 
 
विज्ञापन के मुताबिक राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों में चाय, नाश्ता और खाना के साथ यात्रियों का किराया भी महंगा होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ट्रेनों की टिकट लेते वक्त ही चाय, नाश्ते और खाने का पैसा देना होता है। इसके अलावा अब दूसरी ट्रेनों में भी सफर करने वाले लोगों को इस महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »