18 Apr 2024, 06:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

क्रिश्चेन मिशेल के बचाव में खुल कर उतरी कांग्रेस : बीजेपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 5:27PM | Updated Date: Dec 6 2018 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस पर अगुस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे के बिचौलिये क्रिश्चेन मिशेल के बचाव में पार्टी के वकीलों को उतार देने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि एक ओर भाजपा देश का पैसा बचाने में लगी है तो दूसरी ओर कांग्रेस भ्रष्टाचार करने वालों को बचाने के लिये खुल कर उतर आयी है। 
 
भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार को बचाने के लिए क्रिश्चेन मिशेल के बचाव में खुल कर सामने आ गई है। मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद से उस परिवार की रातों की नींद गायब हो चुकी है। परिवार ने अदालत में पार्टी के वकीलों को लगा दिया है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मिशेल से पूछताछ के वक्त कांग्रेस के वकीलों की मौजूदगी क्या इस बात का प्रमाण नहीं है कि कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचारियों के बचाव में उठा है।
 
डॉ. पात्रा ने कहा कि मिशेल के वकील अल्जो के जोसेफ युवक कांग्रेस के विधिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रमुख हैं। दूसरे वकील विष्णु शंकर के पिता केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य हैं। जबकि तीसरे वकील राम प्रकट भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के सक्रिय सदस्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये तीनों वकील कांग्रेस के नामी वकीलों पी चिदंबरम, कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद के मातहत काम कर चुके हैं और अब भी मिशेल के मामले में उन्हीं के मार्गदर्शन में काम कर रहे हैं। 
 
भाजपा प्रवक्ता ने जोसेफ के मीडिया को दिये बयान का हवाला देते हुए कहा कि जोसेफ का कहना है कि उन्हें किसी ने कहा कि मिशेल का मामला देखना है तो वह एक पेशेवर वकील के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बताना चाहिए कि किसने जोसेफ को मिशेल का मामला देखने को कहा है। उन्होंने कहा कि तीनों वकीलों ने सीबीआई की विशेष अदालत में मिशेल की रिमांड का विरोध किया था। उन्होंने पूछताछ में सहायता के नाम पर अदालत से सुबह दस से ग्यारह बजे और शाम पांच से छह बजे के बीच पूछताछ के दौरान मिशेल के साथ मौजूद रहने की छूट हासिल की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »