25 Apr 2024, 14:37:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में सोमवार को नए प्रधानमंत्री के लिए मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2022 11:30AM | Updated Date: Apr 10 2022 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में सोमवार को नए प्रधानमंत्री के लिए मतदान को लेकर बैठक बुलाई गई हैं। अल जजीरा ने यह रिपोर्ट दी हैं। रविवार तड़के तक चले घटनाक्रम में सत्तारूढ़ दल के सदस्यों और अध्यक्ष की अनुपस्थिति के बीच सदन में हुए मत विभाजन में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 174 वोट पड़े। जिसके बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। असेंबली के कार्यवाहक अध्यक्ष अयाज सादिक ने कहा कि उम्मीदवार रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इमरान खान और गठबंधन सहयोगियों विश्वास मत खो दिया। उन्हें खस्ताहाल अर्थव्यवस्था और अपने वादों को पूरा करने में विफल रहने का दोषी ठहराया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »