29 Mar 2024, 10:23:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस तुर्की के लिए विश्वसनीय गैस आपूर्तिकर्ता बना रहेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2022 4:01PM | Updated Date: Mar 9 2022 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्यूस्टन । तुर्की के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन उपमंत्री अल्परस्लान बायराकटार ने कहा कि रूस साढ़े तीन दशक से विश्वनीय गैस आपूर्तिकर्ता बना रहा है और आगे भी इसकी आपूर्ति करता रहेगा। बायराकटार ने कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स (सीईआरए) के सप्ताहिक सम्मेलन में कहा कि गैस हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। तुर्की में 45 प्रतिशत गैस की आपूर्ति रूस से होती है। मैंने पहले ही कहा है रूस साढ़े तीन दशक से गैस आपूर्ती के लिए भरोसे मंद आपूर्तिकर्ता रहा है और यह आगे भी बना रहेगा।
 
अधिकारी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका द्वारा रूस के तेल, प्राकृतिक गैस तथा कोयले के आयात पर प्रतिबंध लगाने से इसका वैश्विक बाजार में नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, खास कर तुर्की पर इसका ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने का कि “इस प्रतिबंध से अन्य देश तथा क्षेत्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हमें एक स्थिर बाजार की जरुरत है, हमें अपनी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि इससे इस तरह के मुद्दे पर किसी भी तरह से मदद मिलेगी”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »