26 Apr 2024, 03:43:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पेट्रोल-डीजल और तेल के बाद अब दूध होगा महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 8:31PM | Updated Date: Jan 18 2022 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। देश में पेट्रोल-डीजल और खाने के तेल में अभी कीमते कम हुई थी जिससे आम लोगों को को राहत की सास मिली ही थी। अब आने वाले कुछ समय में देश में दूध के भी दाम बढ़ने वाले है जिससे आम आदमी की जेब पर बहुत असर पड़ेगा। दूध के दाम में बढ़ोतरी की मुख्य वजह चारे के दाम में हुई बढ़ोतरी को बताया गया है। इस साल कई राज्यों में बारिश कम होने के वजह से चारे का उत्पादन भी कम हुआ है जिस वजह से कई राज्यों में दूध महंगा हो चुका हे और बाकी के अन्य राज्यों में भी जल्द ही दूध महंगा होने की संभावना है। 
 
चारे के दाम बढने की वजह से से दूध उत्पादन की लागत बढ़ने का हवाला देकर तेलंगाना में दूध के दाम बढ़ चुके हैं। वहीं अभी अभी कर्नाटक ने भी यह कह दिया हे कि दूध के दाम बढ सकते हैं। देश के अन्य राज्यों में भी दूध महंगा हो जाएगा। उत्पादन की लागत बढ़ने से आम आदमी की जेब पर क्या ओर कितना असर पड़ेगा वोतो आने वाला वक्त ही बताएगा। 
 
दूध के दाम बढने की ,वजह भी है कि  पशु चारे में  इस्तेमाल होने वाले कपास खल की कीमत पिछले साल के मुकाबले इस साल 50 60 फीसदी तक बढ़ गए हैं। पिछले साल कपास खल का भाव 3300 रुपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया जबकि पिछले साल 5 जनवरी को भाव 2100 रुपए के करीब था। कपास खल की तरह सोयाए सरसों और मूंगफली खल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »