29 Mar 2024, 19:18:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अलविदा जनरल बिपिन रावत: देश की तरफ उठने वाली हर निगाह हमारी दुश्मन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2021 11:56AM | Updated Date: Dec 9 2021 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गाजीपुर। देश के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत के असमय निधन से स्तब्ध वीरभूमि गाजीपुर के लोग नम आंखों से भारत माता के वीर सपूत की बेबाक शैली की याद कर रहे हैं।
 
परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस के अवसर पर 10 सितंबर 2017 को उनके पैतृक गांव पहुंचे तत्कालीन सेनाध्यक्ष बिपिन रावत से पत्रकार ने सवाल पूछा कि चीन या पाकिस्तान में वह भारत के सबसे बड़े दुश्मन किसे मानते है तो उन्होंने कहा “ हमारे लिए देश सबसे बड़ा है और इसके तरफ उठने वाली हर निगाह हमारी दुश्मन है। हमारी सेना दुश्मन की आंख में आंख डालकर जवाब देने में सक्षम है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »